बिहार में कांस्टेबल बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC), बिहार ने 19,838 पदों पर होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। हालांकि, अभ्यर्थी आज रात 12 बजे के बाद ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एग्जाम सिटी और डेट चेक लिंक भी एक्टिव
CSBC ने उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तिथि और केंद्र की जानकारी प्राप्त करने का लिंक भी वेबसाइट पर जारी किया है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पंजीकृत मोबाइल नंबर या जन्मतिथि डालकर लॉगिन कर सकते हैं और अपनी परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि और चरण
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 16 जुलाई 2025 से शुरू होकर 3 अगस्त 2025 तक कुल 6 चरणों में आयोजित होगी। पूरी परीक्षा शेड्यूल इस प्रकार है:
- 16 जुलाई 2025
- 20 जुलाई 2025
- 23 जुलाई 2025
- 27 जुलाई 2025
- 30 जुलाई 2025
- 03 अगस्त 2025
परीक्षा राज्य के 38 जिला मुख्यालयों में बनाए गए 627 केंद्रों पर होगी। प्रत्येक चरण में लगभग 2.5 से 3 लाख उम्मीदवार परीक्षा में भाग लेंगे।
परीक्षा का समय और प्रवेश प्रक्रिया
- परीक्षा केवल एक ही पाली में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा।
- 10:30 बजे के बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी।
जरूरी निर्देश
- एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी लेकर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें।
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज प्रतिबंधित हैं।
- CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।
यह खबर उन सभी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
0